डोलरिया : लैंगिक उत्पीडन और बाल अपराध जैंसे गंभीर मामलो में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश देने के बाद भी पुलिस बेहद लापरवाही बरत रही है l जिसका ताज़ा उदहारण जिला मुख्यालय से सटे डोलरिया थाना क्षेत्र के बम्हनगांव कला में सामने आया है l

             जानकारी के मुताबिक विगत एक माह से १०० डायल पर एफ आर वी को घटना की सूचना पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराइ जा चुकी है l जिसका शिकायत क्रमांक P18090004537 पर दर्ज है लेकिन  ढुलमुल रवैये के चलते पुलिस के कान में अभी तक कोई जू नहीं रेंगा है l शायद किसी गंभीर वारदात को अंजाम तक पहुँचाने की फिराक में जान पड़ती है l

            हालाँकि सिवनी मालवा एस डी ओ पी एस एल सोनिया द्वारा डोलरिया थाने को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया था कि तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पीडिता की शिकायत दर्ज की जाये l परन्तु एस डी ओ पी के निर्देशन के बाद भी अब तक पुलिस ज्यादा कुछ नहीं निकाल पाई है l या यूं कहे कि आरोपी पक्ष से पुलिस मित्रता निभा रही है अब सवाल यह है कि फिर कैसे होगी निष्पक्ष कार्यवाही l इसी के चलते अब तक अनावेदक गोलू उर्फ़ अतुल गौर बेखौफ घूम रहा है और पीड़ित महिला के बताये अनुसार किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है l