सिवनी मालवा: कृषि उपज मंडी में 33 डेली विजेस कर्मचारियों को 5 माह से पारिश्रमिक नहीं मिल पाया है l कृषि उपज मंडी बानापुरा में किसानों की अनाज तुलाई के बाद भुगतान पत्रक जैसे कार्यो में लगे स्थानीय रोजगार कर्मियों से 8 घंटे की बजाय 10-10 घंटे काम करने वाले शिक्षित डेली विजेस कर्मचारियों से काम तो लिया जा रहा है किंतु पेमेंट का ध्यान नही रखा जा रहा है l जिसे लेकर उन्हें खासी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है l
जानकारी के मुताबिक मंडी अध्यक्ष से लेकर सचिव और सुपरवाइजर से वेतन की गुहार करने वाले कर्मचारियों को उनके पारिश्रमिक देने में इंतज़ार कराया जा रहा है l आलम यह है आश्वासन देते देते 5 माह बीत चुके है l कर्मचारियों की माने तो उनके आने जाने के किराये तक के लाले पड़े हैं l