इटारसी : खबर आ रही है कि एमजीएम कालेज में कार्यरत महिला लायब्रेरियन ने कालेज के प्रिंसिपल पी.के.पगारे पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है l मामले को लेकर महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है l पुलिस ने लिखित शिकायत पर छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है l जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंसिपल फिलहाल फरार हैं l