होशंगाबाद : जिला मुख्यालय में मालाखेड़ी आजाद चौक पर माननीय सुश्री उमा भारती का आज जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया l जन्मोत्सव कार्यक्रम को मनाने के लिए सभी सजातीय बंधुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं नन्ही बालिकाओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन पर बधाई दी गई l

               इस अवसर पर आम और बरगद के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया और माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की गई l लोधी समाज के राष्ट्रीय मंत्री सिवनी मालवा से पधारे सुरेश साद ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया l

              कार्यक्रम में जयराज सिंह आर्य, राम चरण वर्मा, रामकुमार वर्मा, विजयचौकसे, शेरू पठान, राजेश वर्मा, प्रीतम वर्मा, राजू वर्मा, आदित्य वर्मा एवं लोधी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ,मुन्ना लाल यादव, लोकेश वर्मा, राजेंद्र लोधी, सुरेश वर्मा, परसराम पटेल, सोहन वर्मा, आलोक त्रिपाठी, मनोज यादव एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l