मुलताई : पुलिस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया में एक 40 वर्षीय विधवा महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतका चन्द्रकला बेवा दिवान बेठेकर 40 वर्ष ग्राम के श्यामलाल आदिवासी को अपना खेत बटाई पर जोतने हेतु दिया था। पिछले एक वर्ष से श्यामलाल मृतिका के घर ही रहना लगा था। जिससे श्यामलाल का पुत्र बटलु 25 वर्ष पिता से हमेशा नाराज रहता था। बटलु महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, वह अपने पुत्र के बारसे में शामिल होने बीते 6-7 दिन पूर्व ग्राम कोठिया आया था। 

           मंगलवार को सुबह 10 बजे लगभग बारसे के कार्यक्रम में शामिल होने ग्रामीण व समाज के बंधू आए थे। चर्चा के दौरान वह अपने पिता को बुलाने चन्द्रकला के घर गया, पिता को बुलाकर वह अपने साथ घर ले गया। हालाकि कुछ देर बाद श्यामलाल पुन: अपने घर से चले गया तो बटलु को गुस्सा आया तो वह चन्द्रकला के घर गया और उससे विवाद करने लगा। इस दौरान उसने धार-धार हथियार से पेट व गले पर ताबड़तोड़ वार कर भाग गया। इस दौरान चन्द्रकला के बच्चे सुनिता 12 वर्ष, सुशिला 7 वर्ष, व राजेश 10 वर्ष मौजूद थे। आनन फानन में घटित घटना क्रम से आवाक थे। 

5 किलोमीटर चलकर नाना को दी जानकारी - 

         घटना के संबंध में एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया कि तीनों बच्चों के अनुसार घटना के बाद वे तीनों पैदल अपने नाना के गांव सोनादेही पहुंचे और अपने नाना रायसिंह सियारे को उसकी मां के साथ घटित घटना की जानकारी दी। जिसके बाद नाना बच्चों के साथ वापस कोठिया पहुंचा और शाम 6 बजे लगभग घटना के संबंध में बोरदेही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीओपी समेत बोरदेही थाना स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर शव का पोस्ट मार्टम कराकर आरोपी बटलु के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।