बैतूल :  आठनेर थाना क्षेत्र के पचमऊ गांव में एक नवविवाहिता का दो दिन पुराना शव स्कूल के पीछे मिला है। नव विवाहिता 29 अप्रैल की रात से लापता थी। नवविवाहित महिला का शव 2 मई को सुबह गांव के ही स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर मवेशी चराने वाले युवक को दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

          टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन से मिली जानकारी के अनुसार पट्टन ब्लाक के पचमऊ गांव की अनीता पिता शोभराम उम्र 22 वर्ष की शादी 24 अप्रैल को खैरी गांव में हुई थी शादी के बाद मृतिका 25 अप्रैल को पति के साथ वापस मायके गई थी। 29अप्रैल की रात को मायके से लापता हो गई थीं।जिसका शव स्कूल के पीछे बुधवार को सुनसान जगह पर मिला। शव बुरी तरह खराब हो चुका था । टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने बताया कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण बैतूल जिला अस्पताल मे शव का पीएम कराया जाएगा। तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।