इटारसी: तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा ऑर्डिनेस फैक्ट्री में मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोाजन किया गया l जिसमे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचरियों ने उपस्थित हो कर कानून की बारीकियों को सुना और समझा l शिविर में उपस्थित सभी ने अपनी जिज्ञासा ओर समस्याओ पर न्यायाधीश देवेश उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन, अध्यक्ष अरविंद गोयल से जबाब सवाल किये l इस अवसर पर ऑर्डनेंस फैक्ट्री के कार्यकारी जनरल मैनेजर त्रिपाठी,एडमिन पटनायक ने शिविर को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राम किशोर आठनेरे,राजा पांडेय, ओर समिति के सदस्य केनेडी उपस्थित थे।
इटारसी : मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया