पेंड्रा : श्रमिक दिवस पर आज से दुर्ग फिरोजपुर दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस को पेण्ड्रारोड रेल्वे स्टेशन पर कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी एवं मरवाही विधायक अमित जोगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l इस मौके पर मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि माँ महामाया और मनसा देवी के साथ साथ कबीर की धरती को गुरुनानक से और नर्मदा मइया के लोगो को जींद की माता से जोड़ने वाली ट्रेन का हम स्वागत करते है l पर जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने बीजापुर से भानुप्रतापुर वाली ट्रेन का शुभारंभ किया था, जो पहले फेरे में नई नवेली दुल्हन की तरह गयी थी पर अगले फेरे में खटारा डब्बे लगा कर विधवा की तरह भेजा गया ऐसा हश्र इसका न हो l 

       वही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जन्मदिन पर मिशन 72 साथ दो का आगाज़ करने पर कहा कि से हमने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता कांग्रेस के बीच का अंतर दिखाने का प्रयास किया l  बीजेपी चुनावी वादे कर सपने दिखती है पर पूरे नहीं करती, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सपने देखती है, उसके 13 -13 लोग मुख्यमंत्री बनने के दिन में सपने देख रहे है, जबकि जनता कांग्रेस न तो सपने दिखाती है न देखती है हमारा काम है जनता के सपने पूरे करने का l