भोपाल -  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आर.ए.स्टोन एवं सर्जिकल केयर हॉस्पिटल जवाहर चौक राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना का शुभारम्भ किया l अपने उद्बबोधन में मुख्यमंत्री ने नव अर्पण लोक शिक्षण संस्थान द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे इन भागीरथी प्रयासों की सराहना के साथ-साथ इस क्षेत्र में और आगे बढ़ने की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं । इस अवसर पर प्रदेश भर से पधारे वैकल्पिक चिकित्सक संघ के चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

           उद्घाटन कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सिंह एवं नव अर्पण लोक शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर डॉ  चारू सक्सेना ने योजनाओं एवं उन्हे कैसेें संचालित किया जायेगा इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इस भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक मंच संचालन वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अकील खान द्वारा किया गया।