होशंगाबाद:   मुख्यालय से देखने मे यह तस्वीर अजीबो गरीब दिखाई देती है, लेकिन जिला मुख्यालय के अधीनस्थ जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान शायद इस और नहीं है l लंबे समय से नगर पालिका द्वारा नगर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कचरा कलेक्शन के लिए लगाई गई डस्टविन काफी समय से टूटी हुई है, जो कि अभी तक बदली नही गई है l

               जबकि आसपास की दूकानों और होटलों से निकलने वाला कचरा यहां डाला जा रहा है l परन्तु डस्टविन के टूटने से मुख्य मार्ग पर गंदगी का आलम देखा जा सकता है l तस्वीर खुद बयां कर रही है लेकिन इस वीआईपी मार्ग से रोजमर्रा कार्यालय आते जाते अधिकारियों की नजर से अभी तक बची हुई है, या यूं कहें कि किसी का ध्यान ही इस और नही है l खैर जो भी हो जिला न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने और व्हीआईपी रोड पर फिलहाल नगर पालिका का इस ओर ध्यान नहीं है l 

              हालाँकि नगर में कई चौक-चौराहों पर कचरा कलेक्शन के लिए डस्टबिन लगाई गई हैं जो की समय से पहले ही टूट चुकी हैं जिसके कारण सड़कों पर कचरा बिखरा पड़ा रहता है l इसी के चलते बीमारियाँ फैलती है और पालतू जानवर इस कचरे में से पोलिथीन एवं अन्य दूषित सामग्री खाकर बीमार होते है और उनकी मौत भी हो जाती है l समय से पहले डस्टबिन का यूं टूट जाना डस्टबिन की गुणबत्ता पर सवाल तो उठता ही है साथ ही नपा द्वारा की गई डस्टबिन की खरीदी की और भी इशारा करता है l अब देखना यह है कि स्वच्छ भारत के लिए संकल्पित नपा इस और क्या कदम उठाती है l क्या नगर के सभी प्लास्टिक डस्टबिन बदले जायेंगे या कचरा वाहनों को यहाँ से भी कचरा उठाने हेतु निर्देशित किया जायेगा अथवा फिर कोई स्वच्छता अभियान चलाकर गणमान्यों द्वारा झाड़ू लगाईं जाएगी l