भोपाल : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में शिवराज सरकार के खिलाफ रोडशो कर रहे हैं l अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार भोपाल आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और इन्होने गर्मजोशी के साथ कमलनाथ और सिंधिया का स्वागत किया l गांधीनगर से शुरू होने वाले इस रोडशो में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गजों समेत हजारों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता शामिल हो रहे हैं l
अब तक यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर दो धड़े बंट गए हैं. लेकिन पदभार ग्रहण करने के बाद पीसीसी के सामने मंच से सभी कांग्रेस नेता एकजुटता का संदेश देंगे l रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया, एआईसीसी के सचिव पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद हैं l कमलनाथ के स्वागत के लिए कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है l रोड शो के पहले कमलनाथ ने अपील की है कि इस बात का ध्यान रखें कि शहर में यातायात व्यवस्था न बिगड़े और आम जनता को परेशानी न हो l
कमलनाथ आज पीसीसी पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे l इसके अलावा दोनों दिग्गज नेताओं के साथ नवनियुक्त चारों कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी भी पदभार ग्रहण करेंगे l