पिपरिया : महाराष्ट्र के अकोला से पांचवी बार विधायक गोवर्धन शर्मा आज श्रमदान के लिए मछवासा नदी पर पहुँच रहे है l मछवासा नदी पर पिछले एक माह से लोगों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है इसी तारतम्य में महाराष्ट्र के विधायक यहाँ पहुँच रहे हैं l

            वह पिछले काफी दिनों से फेसबुक अपडेट देख रहे थे आज एक महीने की पूर्णता पर वह अपने को नही रोक पाए वह श्रमदान के लिए आ रहे हैं l उनका हमारे क्षेत्र में दूसरी बार श्रमदान का मौका होगा इसके पूर्व नर्मदा जी के सफाई अभियान में भी वह श्रमदान कर चुके हैं l