केसला - खबर आ रही है कि नेशनल हाईवे ६९ पर केसला के पास रात करीब १२:३० बजे एक डम्पर ने बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी है l इस भीषण भिड़ंत में बैतूल जिले के शाहपुर में पदस्थ बी.पी. बाथमा सहित ५ लोगों के घायल होने की खबर है l सभी को उपचार हेतु होशंगाबाद के नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया है l उपचार के दौरान एसडीओ बाथमा की पत्नी आरती बाथमा की मौत हो गई है l आरती बाथमा कटनी विधायक मोती कश्यप की बेटी थी l
जानकारी के अनुसार बैतूल की तरफ से आ रहे एक डम्पर जिसका नंबर एमपी ०९ एचएच ५८४४ है और बोलेरो गाडी की आमने सामने से टक्कर हो गई l घटना के समय एसडीओ बाथमा होशंगाबाद से शाहपुर लौट रहे थे l उनके साथ गाडी में उनकी पत्नी, दो बच्चे और वन मंडल के दो कर्मचारी भी साथ थे l घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली है l