मंदसौर :  गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह ने मंदसौर में हुई यात्री बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार जिला परिवहन अधिकारी के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की है साथ ही दुर्घटना की जांच करके तत्काल विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

           मंदसौर में हुई यात्री बस दुर्घटना के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार जिला परिवहन अधिकारी रंजना भदोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह यात्री बस अपने निर्धारित रूट पर संचालित नहीं हो रही थी। दुर्घटना के फौरन बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी ली, जिसमे प्रथम दृष्टया जिला परिवहन अधिकारी रंजना भदौरीया को इस दुर्घटना के लिए जवाबदेह माना गया है।