रेहटी -  साहू समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की पहल जिला साहू समाज द्वारा की गई । नर्मदा तट आंवलीघाट पर आयोजित समाज की जिला बैठक में अनेक निर्णय लिये गये । साहू तैलिक सभा के संरक्षक व मप्र लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण साहू, संगठन सचिव जगदीश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामस्वरूप साहू, , तदर्थ समिति सीहोर के अध्यक्ष तुलसी राम, बुदनी तहसील अध्यक्ष नंदराम साहू, नसरूलागंज अध्यक्ष राधेश्याम साहू, रेहटी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, सुंदरलाल साहू, नवदीप साहू, रमेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या मे स्वाजातीय बंधु उपस्थित थे । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे सभी अतिथियों का पुष्पहारों से सागत किया ।