रेहटी- रेहटी थाने में शनिवार को सीहोर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाने में बने जिम का शुभारंभ किया और कहा कि जिम का शुभारंभ के साथ साथ इन मशीनों का उपयोग तब साबित होगा जब आप लोग इसका उपयोग करें और इससे फायदा लें l साथ ही उन्होंने थाना परिसर में बने जिम की प्रशंसा भी की और कहा कि बढ़िया शानदार तरीके से यह जिम बनाया गया है ।
शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग सीहोर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा रेहटी थाने पहुंचे और जिम का फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया इस मौके पर रेहटी थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, SI श्याम सूर्यवंशी, SI शिवबहादुर सिंह सेगर, SI पूजा सिंह राजपूत, आरक्षक बिपिन जाट, सतनारायण चंद्रवंशी सहित पूरा स्टाफ थाने परिसर में मौजूद था।