होशंगाबाद :  म.प्र. जूनियर प्रशासकीय सेवा 2011 के नियम 13 के अनुसार लिपिक वर्गीय सेवा, पटवारी व राजस्व निरीक्षक से 15 प्रतिशत पद नायब तहसीलदार के भरे जाएंगे। इस हेतु नायब तहसीलदार पद पर सिमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा किए जाने का प्रावधान है। उक्त हेतु सिमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किए जाने हेतु प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को निवेदन किया गया है।

              परीक्षा के प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। संयुक्त राजस्व आयुक्त श्री राजेश बाथम ने सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर, आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त, समस्त संभागीय कमिश्नर एवं कलेक्टर को अवगत कराया है कि वे अपने क्षेत्र के राजस्व लिपिक, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को उक्त जानकारी से अवगत करायें। परीक्षा हेतु विज्ञापन पृथक से निकाले जाएंगे।