दानीकुण्डी : महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन बंशीताल प्राथमिक शाला प्रांगड़ में किया गया । कार्यक्रम में नवजात बच्चों का अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी । कार्यक्रम में आसपास के 8 ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुए । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागृत कर उन्हें इन सभी जानकारियों से आवगत कराना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन बंशीताल सरपंच प्रतिनिधि चैन सिंह सरौता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी फिलो मीना इक्का,बंशीताल सरपंच उषा बाई सरौता,उप सरपंच संतोष प्रधान,विनय साहू व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमवती,उषा,श्यामवती,गिरिजा व गांव की महिलाएं उपस्थित थी।