रेहटी : एक अज्ञात फोन आता है और उस पर महिला या पुरुष हम से पूछता है कि हम मुंबई ब्रांच की शाखा से बोल रहे हैं क्या आप का एटीएम चालू रखना है या बंद। इस पर कई लोग यह कह देते हैं हमें तो एटीएम चालू रखना है वो अनजान व्यक्ति फिर हमारा एटीएम नंबर पूछता है और हमें जानकारी नही होने से हम एटीएम नंबर उसको दे देते हैं। वह अंजन व्यक्ति आप के खाते से सारी राशि निकाल लेता है।
इस बाबत जागरूकता को लेकर कृषि उपज मंडी में पुलिस ने एक कार्यक्रम के तहत किसानों को जागरूक किया। जिसमें थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे ने किसानों को बताया कि कोई भी फोन आए और आप से कहे कि आपका बैंक एकाउंट, एटीएम, पासवर्ड की जानकारी मांगे तो बिल्कुल नही देना है। कई किसानों को इसकी जानकारी नही होने के कारण वह आसानी से अंजान व्यक्ति को अपना एकाउंट नंबर और एटीएम पासवर्ड की जानकारी दे देते हैं, और धोखे के शिकार हो जाते हैं।
क्षैत्र में लगातार हो रही ऐसी वारदातो को लेकर कृषि उपज मंडी में किसानो को थाना प्रभारी श्री दुवे ने समझाईस दी, और कहा कि कोई भी अंजान व्यक्ति आपसे आपके एकाउंट नंबर एटीएम के बारे में पूछे तो उसे साफ तौर पर मना कर दे। आए दिन यह सुनने को मिलता है कि फलां ब्रांच से ऐसा फोन आया तो और उसने जो जानकारी मांगी थी उसे देने के बाद हमारे बैंक एकाउंट से हजारो रूपए निकल गए। वहीं उन्होने किसानों को यह भी समझाईस दी कि एटीएम से पैसे निकालते समय अगर आ को कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है तो और कोई अंजान व्यक्ति आकर कहता है कि मैं आपकी पैसा निकालने में मदद करता हूं तो उसे भी आप मना कर दें। नही तो वह आप को धोखा देकर नकली एटीएम कार्ड थमा जाएगा एवं ओरीजनल एटीएम अपने पास ले जाएगा। उन्होने किसानों को कहा कि सावधानी में ही सुरक्षा है।