नई दिल्ली -  खबर आ रही है कि एक सीनियर डॉक्टर द्वारा अपने साथी डॉक्टर से की गई अभद्रता को लेकर एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं l रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का अमन करना पड़ रहा है l 

यह है मामला - 

             दरअसल एक सीनियर डॉक्टर द्वारा मरीजों और अन्य स्टाफ के सामने अपने साथी डॉक्टर को थप्पड़ मारने से नाराज़ रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरुप हड़ताल पर जाने का फैसला किया है l रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से इमरजेंसी और आईसीयू छोड़कर बाकी सभी सेवाओं पर असर पड़ा है l स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मामले की जाँच के लिए क कमेटी गठित की है l 

आरोपी डॉक्टर के इस्तीफे की मांग -

रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि जब तक आरोपी डॉक्टर अतुल कुमार इस्तीफ़ा नहीं दे देते हैं तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. वे यह भी मांग कर रहे हैं कि संबद्ध डॉक्टर लिखित रूप से माफी मांगें l  यह सीनियर डॉक्टर इस संस्थान में एक विभाग के विभागाध्यक्ष हैं l डॉक्टरों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l