सीहोर :  मध्यप्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जब मासूमों के साथ हैवानियत की खबर न मिले l महिला सुरक्षा के नाम पर ढोल पीटने वाली सरकार के तमाम दावे और वादे खोखले साबित हो रहे हैं l मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटनाएँ रोज सुनने को मिल रही है l  प्रदेश की बेटियों के मामा सीएम शिवराजसिंह के गृह क्षेत्र के गाँव लिमोटा से खबर है कि वहां एक डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके किसी रिश्तेदार ने बलात्कार किया है l 

           जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची इटारसी के केसला गाँव में निवास करने वाले मजदूर परिवार की बेटी है l हैवानियत की हद पार करने वाले आरोपी का नाम जीवन उईके बताया जा रहा है l पीड़ित बच्ची को इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है l परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नसरुल्लागंज पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है l