होशंगाबाद : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संभाग स्तर पर होशंगाबाद के कलेक्टर सभाकक्ष में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मदन सिंह रघुवंशी एवं श्री प्रियेश जोशी द्वारा सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ईआरओ, एईआरओ सर्टिफिकेशन प्रोग्राम अंतर्गत निर्वाचन नामावली संबंधी व्यवधानिक नियोजन, मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन साफ्टवेयर ईआरओ नेट, बीएलओ नेट, एनवीएसपी तथा ईटीबीपीएस आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य कुमार रिझारिया ने प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए प्रश्न बैंक एवं ट्रेनिंग मटेरियल की जानकारी दी ओर कहा कि अध्ययन उपरांत यदि किसी को कोई शंका उत्पन्न हुई हो तो मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा आगामी 4 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर अपनी शंका का समाधान प्राप्त करे। श्री रिछारिया ने सभी को आगामी माह में आयोजित होने वाली सर्टिफिकेशन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के संबंध में निर्देश दिए।