कुशीनगर : उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से एक ह्रदयविदारक घटना की खबर आ रही है जहाँ एक स्कूल वेन और ट्रेन की टक्कर में ड्रायवर समेत करीब 13 बच्चों की मौत हुई है और ७ बच्चे घायल बताये जा रहे है l हादसा मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुआ है l 

             जानकारी के अनुसार कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्‍कूल की वैन आज सुबह 22 बच्‍चों को लेकर स्‍कूल जा रही थी l  इसी बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्‍कर हो गई l  जिसमें 13 बच्‍चों की मौत की सूचना है l  घायल बच्चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है l 

            मुख्यमंत्री योगी ने कुशीनगर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है l घटना से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने व हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए हैं ।