नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है l मध्यप्रदेश के अलावा और भी कुछ राज्यों में बदलाव देखने को मिल सकता है l
कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है l वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है l गौरतलब है कि इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं l इनके अलावा बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी, और सुरेन्द्र चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है l बतादें कि दिग्विजयसिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कमलनाथ के पक्ष में अपनी राय पहले ही दे दी थी l