इटारसी/कीरतपुर - कीरतपुर में हो रहे कार्यक्रम में सी एम शिवराज सिंह पहुँच चुके हैं l  कार्यक्रम को देखते हुए ,विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर देर रात कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है , नगर काँग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर सम्राट तिवारी,,सेवादल अध्यक्ष् शेष मेहरा,मयुर जायसवाल,केलु उपाध्याय,बाबू हिमांशु अग्रवाल,गोल्डी चौधरी,प्रतीक मालवीय को गिरफ्तार किया गया है l 

               जानकारी के अनुसार पुलिस ने विक्रमादित्य तिवारी समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ को बैतूल रोड पथरौटा के निकट रोका,सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सी एम के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे l 

               मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कीरतपुर कार्यक्रम में पहुच चुके है और उन्होंने डंडा दिखा रहे पुलिसवालों को समझाईस दी और कहा कि डंडे की जरूरत नही भैया, ऐसे ही काम चल जाएगा l