मुंबई - सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि एक लीडिंग न्यूज़ चेनल के पत्रकार और कैमरामेन जब एक ख़ास कवरेज के लिए पहुंचे तो उनके साथ पुलिस और तथाकथित कंपनी के लोगों द्वारा दबंगई की गई l जानकारी के अनुसार पत्रकार और कैमरामेन मुंबई से लेकर विदेशों में देवी - देवताओं के अश्लील चित्रों को करोड़ों में बेंचे जाने का स्टिंग आपरेशन करने के लिए पहुंचे थे l जहाँ पर उस कामनी के लोगों और उनके द्वारा बुलाई गई पुलिस द्वारा पत्रकार एवं कैमरामेन से अभद्रता की गई और डराने का प्रयास किया गया l
जहाँ एक और पत्रकार सुरक्षा क़ानून लाये जाने पर बहस चल रही है और वही दूसरी तरफ इस प्रकार के कृत्य पत्रकारों के खिलाफ किये जा रहे है जो निंदनीय हैं l जबकि इस प्रकार की कवरेज करते समय पत्रकारों को पुलिस सुरक्षा मिलना चाहिए l