भैंसदेही : पिछले कुछ दिनो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में दुष्कृत्य किए जाने की घटनाओ में तेजी से इजाफा हुआ है। 15 दिनो के भीतर भैंसदेही थाना अंतर्गत दो नाबालिक बालिकाओ के साथ दुराचार किए जाने की घटना सामने आयी है। ग्राम बेलठाना में रहने वाली एक बालिका से दुराचार की घटना का मामला शांत भी नही हुआ था कि रविवार दोपहर में भैंसदेही नगर से सटे ग्राम नवापुर में फिर एक दुष्कृत्य का मामला सामने आ गया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद पूर्व पार्षद अहमद खान उर्फ बाबा खान के पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। इस घटना में फरियादी और आरोपी दोनो नाबालिक है।

          जानकारी के अनुसार नवापुर में एक परिवार द्वारा माता चंडी की पूजा अर्चना के लिए कार्यक्रम गोधना में रखा गया था। जिसमें कालेज काॅलोनी के सभी लोग शामिल हुए थे l जिसमें नाबालिक बालिका के माता पिता भी गये हुए थे। जिसकी जानकारी आरोपी अदनान पिता अहमद उर्फ बाबा खान को पहले से ही थी। पानी मांगने के बहाने आरोपी घर के भीतर घुस गया। उस समय बालिका अकेली थी। नाबालिक लडकी के साथ जबरदस्ती कर आरोपी ने दुष्कृत्य किया तथा घटना की जानकारी किसी दी तो जान से मारने की धमकी बालिका को दे डाली। जिससे नाबालिक बालिका घबरा गयी। आरोपी भागने के फिराक में था कि अचानक कुछ ग्रामवासी की निगाह उस पर पडी और ग्रामवासीयो ने घर के पिछले दरवाजे पर धर दबोचा जिसकी सूचना तुरंत डाॅयल 100 को दी गयी। पुलिस के पहुचने पर ग्राम वासीयो ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। माता पिता के नवस से वापस आने पर उन्होने इस घटना की शिकायत ग्रामवासीयो के साथ भैंसदेही थाने में पहुचकर की। पुलिस ने दुष्कर्मी के खिलाफ पास्को एक्ट 456, 376, 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

         15 दिन के भीतर क्षेत्र में दो बलात्कार की घटनाएं घटीत होने पर थाना प्रभारी के खिलाफ लोगो में काफी आक्रेाष व्याप्त है। लोगो ने मांग की है कि भैंसदेही थाने में टीआई तत्काल पदस्थ करवाया जाये जिससे इस तरह की घटनाये एवं जुआ सटटा आदि अवैद्य कार्यो पर तत्काल कार्यवाही हो सके।