उमरिया। काग्रेस ने कल सोमवार को प्रेस वार्ता कर नोटबंदी पर केन्द्र सरकार की विफलता गिनाई इस दौरान काग्रेस प्रवक्त मो नईम ने भाजपा शासित केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के बिना सोचे समझे इस निर्णय से गरीब कतार पर है इसका असर महज गरीबों को हो रहा है जबकि भाजपा नेताओं के पास से नई नोटों का जखीरा मिल रहा है वहीं त्रिभुवन प्रताप सिंह ने कहा कि नोटबंदी का सीधा असर गरीब एवं किसानों को हुआ है लोग अपने ही जमा पैसेां के लिए कतार में खड़े हैं वार्ता के दौरान युवक कांग्रेस अध्यक्ष असलम शेर ने कहा कि जल्द ही जनपद स्तर पर टीम बनाई जाएगी जो लोगों के पास पहुंचकर नोटबंदी की विफलता की जानकारी देगे। इस दौरान काग्रेस महामंत्री ठाकुर दास सचदेव,अशोक गौंटिया,अनुज सेन,शेख शाहरूख,सागर असावर,कृष्णा असावर सहित युवा काग्रेस टीम मौजूद रही।