भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है कि पुलिस ने कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को अपने 7 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है l जुबैर मौलाना अपने साथियों के साथ उस वक्त धर दबोचा गया जब वह डकैती और लूट की योजना बना रहा था l निशातपुरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 4 देसी कट्टे, एक 315 बोर का कट्टा, 21 जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल और ३०००० रूपये सहित मिर्ची पाउडर को जप्त किया गया है l
भोपाल : कुख्यात बदमाश जुबैर मौलाना ७ साथियों सहित गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद