रेहटी : ३ माह पहले ग्राम बायां के शिव शक्ति फीलिंग सेंटर पर खड़ी दो स्कूल बस जो अरविंदो पब्लिक स्कूल पीलीकरार और वीवीएम स्कूल रेहटी से अज्ञात लोगों ने करीब ४० लीटर डीजल चुरा लिया था। जिसमे फरियादी आकाश कपूर निवासी पीलकरार ने १५ जनवरी २०१८ को रेहटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेहटी पुलिस के लिए डीजल चोर चुनौति बने हुए थे । लगातार यह खबर सुर्खियों में बनी रहने के कारण पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक सीहोर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की धरपकड़ की गई। आरोपी कलीम पिता कल्लू खां उम्र २२ साल निवासी पिपलिया जिला रायसेन, राकेश पिता भगवान सिंह राजपूत उम्र २० वर्ष निवासी बेरीखेड़ी जिला रायसेन, शहजाद पिता मजीद खां २७ वर्ष निवासी झिरनिया भोपाल को विदिशा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयुक्त स्कारपियो कार एम पी ४० सीए ४१६२ को और घटना में उपयुक्त डीजल निकालने के कैन पाईप को भी जब्त कर लिया है। आरोपी गणों का एक साथी का फरार बताया जाता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे, एसआई पूजा सिंह राजपूत, आरक्षक रामवीर यादव, भुवनेश्वर, विपिन जाट, सत्यनारायण चदंवशी, सैनिक एसके प्रभु का काम सराहनीय रहा है।