कोरबा : छत्तीसगढ़ में सत्तासीन भाजपा के विधायक ही अब कुछ विभागों में कमीशनखोरी और घपले की बात स्वीकार रहे हैं l  ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ कटघोरा से भाजपा विधायक और संसदीय सचिव लखन देवांगन ने PWD पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है l  साथ ही यह आरोप भी लगाया है कि अपने चहेते ठेकेदारों को काम आवंटित किया जा रहा है l इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है l 

           यहाँ हैरानी की बात यह है कि विपक्ष नहीं खुद सत्ता में बैठी पार्टी का विधायक ऐसा बोल रहे है, और कमीशनखोरी और घोटालों की शिकायत की जा रही है l अब देखना यह होगा की विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव क्या एक्शन लेते हैं l