रेहटी  : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक दिन में लगभग  ४९७ पचायतों एवं नगर पचायत और २ नगर  पालिका में स्वच्छता अभियान चलाकर एक स्वच्छता का संदेश दिया है। जहां युवा मोर्चा के हजारो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रविवार को जिले भर में हर पंचायत, नगर पचायत, नगरपालिका में साफ, सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

         युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत के मार्गदर्शन में यह सफाई अभियान  पूरे जिले भर में चलाया गया। जहां युवा मोर्चा ने एक  पचायत  पर विशेष ११ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस कार्य में लगाया गया था।  पूरे जिले भर में हजारो कार्यकर्ताओं ने एक दिन में साफ सफाई कर एक रिकार्ड बनाया है। सलकनपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल द्रारा ग्रामीण क्षेत्र मैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की।