रेहटी  : नगर कें ब्राम्हण समाज संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा रविवार को निकाली गई।  शोभायात्रा नगर के रामवती शिव मंदिर ब्राम्हणपुरा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रामवती शिव मंदिर पहुंची ।

         जहां भगवान परशुराम की पूजा अर्चना महाआरती का आयोजन और प्रसादी का वितरण किया गया । भगवान परशुराम की शोभायात्रा हनुमान चौक, गांधी चौक, चौड़ा कॉलोनी, मंडीगेट, मैनरोड, बस स्टैंड, होलीटेकरा सहित पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज और अन्य समाज के लोगों ने भाग लिया। जहां भगवान  परशुराम की जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारी और पुष्ववर्षा की। इस मौके पर ब्राम्हण समाज के ललिता प्रसाद शर्मा, प्रेमशंकर दुवे, गोण मालवीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष राजेश मालवीय, रमेश पाडे, बाबूलाल दुवे, रामदास दुवे, समाज समिति अध्यक्ष रामसनेही दुवे, राजीव शर्मा, राजेंद्र पाराशर, मोहन शर्मा, योगेश  पाडे, संदीप  दुवे, धर्मेंद्र  पाराशर, विनय  पालीवाल, निखिल दुवे, शुभम दुवे, संदीप श्रोती,अभिषक वर्मा, मोहन पाडे, अजय  पाडे, सुनील पाडे, सुनील शर्मा, मधुसूदन शर्मा, सुरेश दुवे सहित अन्य समाज के लोगों ने भी भाग लिया।