भोपाल -  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन मिलने के बाद अध्यापक संघ ने २३ अप्रेल को होने वाला अनशन और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है l 20 अप्रैल 2018 दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री के दमोह प्रवास एवं रात्रि विश्राम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह एवं वित्तमंत्री जयंत मलैया से मुलाकात कर अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया ।

           मुख्यमंत्री से मुलाकात में संविलियन संकल्प अभियान अंतर्गत अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के न्यायपूर्ण एवं विसंगति रहित आदेश शीघ्र जारी करने एवं अनुकंपा नियुक्ति की चर्चा आरिफ अंजुम द्वारा व स्थानांतरण एवं वेतन विसंगति निराकरण के आदेश शीघ्र करने की चर्चा मनोहर दुबे द्वारा की गई। सारी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने के बाद अध्यापक संघ ने अपना अनशन और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है l