उमरिया। राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिगृहित भूमि की लाखों की मुआवजा राशि को दलालों ने हड़प ली इस मामले की शिकायत चंदिया स्थित वार्ड न. 7 की सुशीला बाई पति अयोध्या कोल ने एस पी से की है बताया जाता है कि पीडि़ता सुशीला बाई सहित दो अन्य बहनों के संयुक्त खाते में मुआवजा के करीब 14 लाख से अधिक की राशि आई हुई थी परंतु मुआवजा राशि से जुड़े दलालों ने संयुक्त खाते से करीब 80 फीसदी राशि पार कर दी है जिससे सभी तीनो बहन परेशान हैं और अपनी लिखित शिकायत एसपी से कर कार्यवाही की मांग कर रही हैं।
पीडि़ता सुशीला ने बताया कि हमारे नाना की भूमि चंदिया स्थित आराजी खसरा न. 2504/12504/2 रकवा .300 पर रही जिसे टूलेन निर्माण के दौरान शासन द्वारा अधिगृहित की गई जिसका मुआवजा करीब 14.70 लाख बना जो तीन बहनों के बीच संयुक्त खाते में आया इस बीच पंकज द्विवेदी,प्रमोद तिवारी और अर्जुन वर्मा ने यूनियन बैंक (उमरिया) से करीब 11 लाख की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली जिसका उल्लेख संयुक्त खाते में है जिसे शिकायत के साथ पीडि़ता ने एसपी को दिया है पीडि़ता ने यह भी बताया कि गबन किए गए राशि में से प्रमोद तिवारी ने 8 लाख,पंकज द्विवेदी ने 2 लाख वहीं 1लाख की राशि अर्जुन वर्मा ने फर्जी ढ़ंग से ली है। पीडि़ता ने इस मामले की जांच करा आरोपी युवको पर कार्यवाही करने की बात कही है।
लाखों का मुआवजा डकार गए तीन दलाल