सिवनी मालवा - नगर के ठाकुर मोहल्लें में शनिवार की रात लगभग 8 बजे गांधी चौक की तरफ से आ रहे युवक माईकल उर्फ अमन तोमर पिता श्याम सिंह तोमर उम्र 18 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला सिवनीमालवा को अज्ञात कारणों के चलते गिरीश कुशवाह ने मारपीट करते हुए चाकू मार दिया है ।
माईकल को गंभीर घायल अवस्था में उसके साथी विकास कहार ने सिवनी मालवा सामुदायिक केंद्र में लेकर गए । जहां डॉ जी.आर. करोड़े ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।
थाना सिवनीमालवा के उपनिरीक्षक उमेद सिंह राजपूत ने बताया कि माइकल उर्फ़ अमन तोमर को ठाकुर मोहल्ले में गिरीश कुशवाह चाक़ू मारकर फरार हो गयान है । विवाद का कारण अभी अज्ञात है । आरोपी गिरीश कुशवाह पर धारा 307 के अंतर्गत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है । श्री राजपूत ने बताया कि गिरीश पूर्व में भी आशीष पांडे की हत्या के मामले में आरोपी रहा है ।