बाबई/तालकेसरी - सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के दखल के बाद तालकेसरी में तुलाई केंद्र खोलने एवं गलत मैपिंग के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम ने डीएमओ के खिलाफ जाँच और तालकेसरी में गेंहू की तुलाई शुरू करने के आदेश दिए हैं l सोहागपुर विधायक इस मामले पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे और बीती रात प्रशासन के आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी l जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी l जाँच समिति में एस डी एम मनोज उपाध्याय, जिला आपूर्ति नियंत्रक बी एस तोमर, एवं सहकारिता उपायुक्त अखिलेश निगम को शामिल किया गया है l अगर जाँच में डीएमओ दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा की जाएगी l
यह है मामला -
तालकेसरी विगत कई वर्षों से उपार्जन का केंद्र रहा है इसी के चलते इस वर्ष भी सोसायटी ने हजारों की संख्या में खरीदी के लिए बारदाने भेजकर किसानों को गेहूं ख़रीदी का आश्वासन दिया था l आपको बता दें कि यहाँ आसपास के किसानों से लगभग 50 से 60 हजार क्विंटल गेंहू की ख़रीदी होती है l तालकेसरी के किसानों का कहना है अब हमे गेंहू लेकर बाबई सायलो बुलाया जा रहा है l जबकि सायलो के नजदीक उपार्जन केंद्रों पर बाकायदा गेंहूँ की तुलाई हो रही है और हमे इतनी मात्रा में गेहूं लेकर सायलो बुलाया जा रहा है l किसानों के अनुसार इससे हमें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा l तालकेसरी में ही गेंहू की तुलाई की मांग को लेकर किसानों ने विधायक विजयपाल सिंह एवं तहसीलदार तक गुहार लगाईं l
किसानों की मांग का समर्थन करते हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए थे और प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की है l अब जाँच समिति गठित कर दी गई है और तुलाई केंद्र शुरू करने के आदेश भी हो गए हैं l देखना यह है कि जाँच समिति की क्या रिपोर्ट आती है और उसमे से क्या निकल कर आता है ?