बैतूल - नगर को स्वच्छता में नंबर वन और देश की अमृत योजना में शामिल करने के लिए कटिबद्ध बैतूल के प्रथम नागरिक अलकेश आर्य ने शुक्रवार 20 अप्रैल को अपने जन्मदिन पर अपनी अगुवाई में चला रहे स्वच्छता अभियान को महत्व दिया और सुबह 8.30 बजे प्रति शुक्रवार की भांति इस शुक्रवार को पं.दीनदयाल रसोई के सामने सड़क के किनारे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया यानी जन्मदिन के सेलिब्रेशन की शुरुआत हाथ में तसला लेकर की।
स्वच्छता अभियान से जुड़ें अपने समर्थकों और जन्मदिन मनाने पहुंचे अपने चाहने वालों के साथ नपाध्यक्ष और पूर्व विधायक श्री आर्य हमेशा की तरह हाथ में तसला लेकर कचरे की सफाई में जुट गए। हालांकि श्री आर्य के साथ बड़ी संख्या में अनेक समर्थक स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। इसके बाद पं.दीनदयाल रसोई में गरीबों को भोजन वितरित किया। हालांकि इस बीच श्री आर्य के हाथों जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए समर्थकों द्वारा लाए केक को उन्होंने कांटकर कार्यकर्ताओं का मान रखा। इस तरह अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन से ज्यादा महत्व इस दिन चलने वाले स्वच्छता अभियान को महत्व देकर अलकेश आर्य ने बैतूल नगर पालिका के विकास के प्रति अपने समर्पण भावना को जाहिर कर दिखाया। इस दौरान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर विशेष रुप से उपस्थित थे। बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर ने अलकेश आर्य को जन्मदिन की शुभकामना दी। वहीं श्री आर्य ने बैतूल नगर के विकास कार्य को गति देने की बात कही।
शेड निर्माण के लिए किया भूमिपूजन-
नपाध्यक्ष अलकेश आर्य के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका द्वारा दीनदयाल रसोई के लिए दो लाख के शेड निर्माण की आधार शिला भी बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर और नपाध्यक्ष अलकेश आर्य द्वारा रखी गई। इसके लिए आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अधिवक्ता बलराम कुंभारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा के जिला महामंत्री मनीष ठाकुर ने किया। नपाध्यक्ष अलकेश आर्य को पारिवारिक कार्यक्रम में भोपाल निकलना था। इसलिए संक्षिप्त में आयोजित जन्मदिन के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा, नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, डीडी उईके, तपन मालवीय, श्याम टेकपूरे, पूर्व पार्षद पिंटू परिहार, राजेश शर्मा, ममता तिलंते, डिकलेश साहू, सतीश बड़ोनिया, राजा साहू, पार्षद रवि ओंकार, सुनीता देशमुख, हेमलता मालवीय, नीलम दुबे, ब्रजेश पाखरे, नीलम वागद्रे, बंसी पिंजारे, दिलीप सतीजा, बंडू मकोड़े, प्रशांत देशपांडे, नारायण मिश्रा, डॉ.जयसिंगपूरे, सुनील पात्रिकर, राजू मालवीय, होरीलाल भारती, बसंत परिहार, विवेक पटेल, सूर्यकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।