रेहटी - एक वर्ष पूर्व रेहटी थाने के गांव बाबरी में रात्रि के समय अज्ञात आरोपी द्वारा डिमावर निवासी फरियादी अर्जुन राठौर के साथ मारपीट की गई थी। घटना १५ अप्रैल २०१७ की है। जहां एक वर्ष से मारपीट के आरोपी फरार थे। जिन पर पुलिस अधिक्षक सीहोर सिद्धार्थ बहुगुणा ने एक हजार रूपए का ईनाम रखा था। एसडीओपी बुदनी महेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे ने एक टीम गठित की। जहां १८ अप्रैल २०१८ को मारपीट के आरोपी रामराज कीर पिता धनराज कीर निवासी ग्राम भेला तहसील सिवनी जिला होशंगावाद, गंगाधर कीर पिता धन्नालाल कीर निवासी गाडरापुर तहसील टिमरनी जिला हरदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी रजनीकांत दुवे, उपनिरीक्षक श्यामकुमार सूर्यवंशी, ओमप्रकाश वर्मा, आरक्षक मनोज यादव, रामूलाल, विपन जाट, सायबर सेल के सुशील सालवे, शैलेंद्र राजपूत की भूमिका सराहनीय रही।
रेहटी - मारपीट के ईनामी आरोपी गिरफ्तार