पिपरिया - अक्षय तृतीया के शुभ महूर्त में नीलकंठ महादेव समिति व नगर पालिका परिषद पिपरिया के तत्वाधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आर एन ए स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां पिपरिया व आसपास के गांव एवं अन्य जिलों के परिवार वर वधु सहित सम्मलित हुए। 154 जोड़ों का विवाह पूरे हिन्दू रीति रिवाज से सपन्न कराया गया। यहां जोड़ी नम्बर 50 प्रेरणा का केंद्र रही, वर वधु दोनो ही शासकीय सेवा में कार्यरत है। पिपरिया के पवन सिलावट मप्र पुलिस छिंदवाड़ा में आरक्षक के पद पर है,और अंजली सिलावट अनूपपुर में सरकारी नर्स है। दोनों ने सम्मेलन से विवाह करना तय किया था । वर वधु पक्ष के रुकने एवं भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
पिपरिया - अक्षय तृतीय पर सामूहिक विवाह सम्मलेन आयोजित