नई दिल्ली - लम्बे समय से केंद्र सरकार की नीतियों और काम करने के तरीकों से नाराज चल रहे है यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा है l उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ४ साल पूरे होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ है l अर्थव्यवस्था, नौकरी, किसानों की समस्या, दलित मुद्दा और अब महिला सुरक्षा को लेकर यशवंत सिन्हा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है l उनका कहना है कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है l 

               एक अंग्रेजी अखबार में यशवंत ने लिखा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की थी l कार्यकर्ताओं की मेहनत के दमपर ही हमने इतनी बड़ी जीत हासिल की थी और पूरी पार्टी ने नरेंद्र मोदी को समर्थन किया था l सरकार अब चार साल पूरे कर चुकी है और पांच बजट पेश कर चुकी है l लेकिन ऐसा लगता है कि हम लोगों का विश्वास खो चुके हैं l किसान दुखी है, युवाओं के पास नौकरी नहीं है, छोटे कारोबार ठप हो चुके हैं l इस सबके बाद भी सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार के दावे कर रही है l 

              सिन्हा के अनुसार विदेश घूमने और विदेशी नेताओं को गले लगाने के कोई फायदे सामने नहीं आये है l चीन अभी भी हमें दादागिरी दिखा रहा है l कैडर की पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र खत्म हो गया है l