बैतूल - उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 17 साल की मासूम नाबालिग के साथ भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा बलात्कार और जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम आसिफा एवं गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची के साथ एवं इसी तरह अन्य राज्यों में लगातार महिलाओं, नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार सामुहिक बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है l इन घटनाओं के विरोध मे प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल ने इकटठा होकर शिवजी चौक पर केंडल मार्च निकाला और आरोपीयो को फांसी दिए जाने की मांग की और आसिफा को श्रधांजलि दी l श्रधांजलि देने वालो में रमेश भाटिया, राकेश गुप्ता, वसीम खान, तिरुपति जोशी, प्रवीण तिवारी, बंटी धुर्वे एवं साथीगण मौजूद थे l
बैतूल - बलात्कार की बढती घटनाओं के लेकर निकाला कैंडल मार्च