पिपरिया-: देश भर में हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर, साथ ही विशेष रूप से उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटना को लेकर आज नगर में प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया । इस मार्च में शामिल विद्यार्थियों ने बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग करने वाली तख्तियों के साथ न्याय की गुहार लगाई। वही शहर के सैकड़ो विद्यार्थियों ने इस मार्च में शामिल होकर अपनी मांग को बुलंद किया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल थी। यह प्रोटेस्ट तहसील चौराहे से होकर मंगलवारा बाजार सुभाष प्रतिमा तक निकाला गया।
पिपरिया - बलात्कार की घटना से आहत विधार्थियों ने निकाला मार्च