गोटेगांव - बैशाख मास में बैसे तो नर्मदा स्नान का अलग ही महत्त्व है लेकिन आज सोमवती अमावस्या पर नर्मदा जी के बिभिन्न घाटों पर नर्मदा भक्तों का हुजूम देखने को मिला l भारी संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई l गोटेगांव से 8 कि.मी. दूर नर्मदा के मुआर घाट पर सुबह से ही स्नान करने वालो का ताता लगा रहा l
सुबह से हज़ारो की संख्या में लोग मुआर घाट स्नान के लिए पहुचे और श्रद्धा की डुबकी लगाई l कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया l वैसे तो प्रत्येक सोमवार को रात्रि में मुआर घाट में नर्मदा जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है लेकिन आज चूँकि सोमवती अमावस्या है तो महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों के मुआर घाट पहुचने की संभावना है l एक और जहाँ लोग नर्मदा में माँ के स्वरूप को देखते है, वही दूसरी और नर्मदा का बेतरतीब दोहन जारी है नर्मदा में मशीनो द्वारा धड़ल्ले से रेत निकलने का धंदा बदस्तूर जारी है l