नागपुर : संत शिरोमणी गडोवा काका पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र कुम्भार समाज महासंघ ने विशाल रैली निकाली l महाराष्ट्र कुम्भार माहसंघ के अध्यक्ष श्री संजय जी गाते के नेतृत्व में श्री नरेश जुगेले व सामाज के गणमान्यों ने कांजी हाउस से लेकर रेलवे स्टेशन से होते हुए संतरा मार्केट के रास्ते हंसापूरी खदान एवं रमेश पेट्रोलियम के पास मेडिकल चौक तक धूमधाम से समस्त सामाजिक बंधुओं के साथ परिवार सहित मनाया स्मृति समारोह l
कार्यक्रम के दौरान रमेश पेट्रोलियम पर जुगेले परिवार द्वारा समस्त सामाजिक बन्धुओ का भीषण गर्मी को देखते हुए आइसक्रीम से स्वागत किया गया l इस दौरान कुम्भार समाज के पदाधिकारियों के साथ महिलाओं और बच्चों ने हर्सोल्लास के साथ अपनी भूमिका अदा की और सामाजिक एकता का परिचय दिया l