होशंगाबाद 31 दिसम्बर 2016: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा ने शुक्रवार की रात्रि में जनपद पंचायत बाबई के ग्राम मुडियाखेडा में रात्रि चैपाल लगायी । उन्होंने ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश देतेे हुए कहा कि ग्राम को स्वच्छ रखे, बाहर खुले में शौच न जायें, 90 प्रतिशत बीमारियां खुले में शौच जाने एवं दूषित जल के पीने से होती है। ग्राम में गंदगी न होने से न केवल बीमारियां दूर रहती है, वहीं स्वच्छता होने से मन भी प्रसन्न रहता है। श्री शर्मा ने कहा कि नमामि देवी नर्मदे यात्रा ग्राम में से होकर गुजरेगी। यात्रा में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल होगें, ग्राम को स्वच्छ रखने से जिले का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। श्री शर्मा ने ग्रामवासियों से शौचालय निर्मित कराने एवं उनका उपयोग करने की अपील की । वहीं अधिकारियों को ग्राम में गुणवत्ता पूर्ण शौचालय निर्मित कराने और ग्रामवासियों के बैंक खाते में पारदर्शी तरीके से पैसा स्थानान्तरण करने के निर्देश दिये। स्वच्छता के फायदे बताऐं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के फायदे बताऐं और ग्राम में गंदगी न करने की समझाईश दी। ग्राम को खुले में शौच से मुक्ति के लिए ग्राम में निगरानी दल को सक्रिय करने ग्राम के बच्चों को ग्राम को खुले में शौच से मुक्त करने बच्चों को सीटी, फूल माला दिये जाने के निर्देश दिये। ताकि खुलें में शौच जाने वालो को विचार करने पर मजबूर किया जा सके, उन्होंने कहा कि शौचालय वो जगह है जो हमें शुद्ध करती है। इसका उपयोग करें तथा साफ-सफाई रखें। श्री शर्मा ने ग्राम मुडियाखेडा में ग्रामवासियों को ग्राम में गंदगी न करने, शौचालय का उपयोग करने की शपथ दिलाई। नर्मदा माॅ को शुद्ध रखे श्री शर्मा ने कहा कि माॅ नर्मदा हमे पीने के लिए जल देती है तथा हम इसे पूजते है। यह जीवनदायिनी है, उन्होने ग्रामीणों से अपील की कि हम इसे गंदा न करें। उन्होंने इस संबंध में ग्रामवासियों को शपथ भी दिलाई। शौचालय में टाईल्स लगवाने से नही होगी गंदगी श्री शर्मा ने कहा कि 12 हजार रूपये शासन की तरफ से शौचालय निर्माण के लिए दिये जाते है। शौचालय न केवल गुणवत्ता पूर्ण बनाये जायें वही शौचालय में टाईल्स भी लगवायें ताकि शौचालय गंदे न दिखे। महिलाओं सक्रिय होकर दे स्वच्छता का संदेश श्री शर्मा ने ग्रामवासियों से चर्चा कर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की साथ ही ग्राम की महिलाओं को ग्राम को खुले में शौच से मुक्त कराने, ग्राम को स्वच्छ रखने के लिए आगे आकर ग्राम को स्वच्छ रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि महिलाऐं न केवल अपने घर में शौचालय बनवाये वहीं अपने पडोस में भी शौचालय बनवाने की पहल करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पेट संबंधी बीमारियां खुले में शौच जाने की वजह से होती है क्योंकि महिलाओं शौच के वक्त अच्छी तरह से शौच नही कर पाती । खुले में शौच न जाने की दी समझाईश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा ने रात्रि विश्राम ग्राम मुडियाखेडा में किया। प्रातः मुडियाखेडा, बीकोर एवं गुढला में भ्रमण कर ग्रामवासियों को खुले में शौच न जाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि ग्राम के बच्चे ज्यादा बीमार होते है। बच्चों को उल्टी दस्त होने की खास वजह ग्रामीणों का खुले में शौच जाना है। खुले में शौच जाने से पैरो के माध्यम से गंदगी घरों में पहुॅचती है इससे कीटाणु होते है। इन कीटाणु के कारण बीमारी ज्यादा होती है। गंदगी होने से जहां मच्छर, मक्खीयां ज्यादा पनपते है जिनके वजह से ग्राम में बीमारियां बढ जाती है। उन्होने ग्रामवासियों से ‘‘बंद करो भाई बंद करो खुले में शौच जाना बंद करो’’ के नारे लगाये। उन्होंने ग्रामवासियों को शौचालय का उपयोग करने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बाबई के सीईओ श्री के.के.ओझा, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहें।