होशंगाबाद: प्रशासन के द्वारा कई बार फरमान जारी करने के बाद भी, थमने का नाम नही ले रहा नरवाई जलाने का सिलसिला l जिला मुख्यालय से सटे ग्राम चंदला में नरवाई जलाने से फैली आग ने फिर तांडव मचाया l नपा की दमकल ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल लपटों को शांत किया l अगर ऐसा करने में जरा भी चूक हो गई होती तो जान माल का नुकसान हो सकता था l
होशंगाबाद के पिपरिया में भी खुले आम जलाई जा रही है खेतों की नरवाई l पिपरिया से सांडिया के बीच खेतों की नरवाई दोपहर में रोज जलाई जाती है। जबकि sdm कलेक्टर द्वारा किसानों को कटाई के समय स्पष्ट कर दिया गया था कि दोपहर को 11 से 5 बजे तक हारवेस्टर और भूसा मशीन नही चलेंगे, क्योंकि मशीनों से आग लगने का खतरा है। और नरवाई जलाने वालों पर प्रसासनिक कार्यवाही की जावेगी। लाखों की फसल जल गई,पर न किसान चेता, न ही प्रशासन। नरवाई की आग से सड़क के दोनो ओर लगे आम के फलदार पेड़ जल रहे है जो कि सड़क पर गिरने की कगार पर है। जिससे किसी राहगीर की जान भी जा सकती है।