बैतूल - रामदास पाटिल द्वारा संकलित भीमक्रांति के तीसरे संस्करण का विमोचन गरिमामय कार्यक्रम में हुआ । डॉ भीमराव आंबेडकर की 127 वी जयंती पर बैतूल जिले के अम्बेडकर स्थल पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई l 

         इस कर्यक्रम में सभी राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनो के लोगो ने भीम क्रांति स्मारिका का विमोचन किया l कार्यक्रम में भारी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित थे l भीम क्रांति स्मारिका विमोचन में रामदास जी पाटिल बैतूल की आवाज़ में संपादक और उनकी टीम में सहयोगी सदस्य अंतिम मगरकर, प्रदीप चौकीकर, वसीम खान, अजय खातरकर, दीपक सातनकर, संतोष खातरकर उपस्थित थे l मंच संचालन प्रो सुखदेव डोंगरे और राहुल अम्बेडकर ने किया l