गोटेगांव - आज दिनांक १४/०४/२०१८ को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गयी l ग्राम बगासपुर में इस अवसर पर ग्राम सभा के दोरान शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को दी गयी l ग्राम सभा की शुरुआत में डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया l तदुपरांत ग्राम सचिव ने ग्राम सभा का एजेंडा ग्राम सभा के समक्ष रखा l
ग्राम सभा के एजेंडा पर चर्चा में ग्राम सचिव चोखेलाल साहू ने ग्राम में बन रहे प्रधानमंत्री आवास की जानकारी दी l वही अन्य विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी l यहाँ यह बता दें कि जहाँ सम्पूर्ण भारत में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही है l वही ग्राम सरपंच सविता पटेल इस कार्यक्रम में नजर नहीं आई l उनके प्रतिनिधि ने ही पूरी कार्यवाही को संभाला l इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रेमशंकर पटेल, जनपद सदस्य हीरालाल, बाबूलाल पटेल , शिवकुमार पटेल ,राजकुमार पटेल, सत्यनारायण पटेल, स्थानीय पटवारी महोदया ,ग्रामसेवक, शिक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य बिभाग के कर्मचारी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे l