गोपालपुर - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोपालपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया साथ ही छीपानेर सिचाई योजना का भूमिपूजन करते हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया l मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि बेटी को बचाना है साथ ही बेटी को पढ़ाना भी है और साल में कम से कम 1 पेड़ भी लगाना है l

             उन्होंने कहा कि आष्टा को भी नर्मदा से जोड़ा जाएगा और नर्मदा का पानी पाइप लाइन से पानी आष्टा के किसानों तक पहुँचाया जाएगा l सीएम ने गरीबों को 200 रुपये में महीने भर बिजली देने की घोषणा की l 

            कार्यक्रम में जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी के पी शर्मा, वेयर हाउसिंग कॉर्प अध्यक्ष राजेन्द सिंह, सीहोर विधायक सुदेश रॉय, आष्टा विधायक रंजीत गुणवन, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, वन विकास निगम अध्यक्ष गुरु प्रसाद सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजद रहे l हालांकि आज के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कल यह पंडाल आंधी  तूफान की भेंट चढ़ गया था और पंडाल के गिरने से तीन लोग घायल हुए थे l आनन फानन में आज पंडाल फिर से तैयार किया गया और फिर कार्यकम सम्पन्न हो सका है l